• Home
  • Latest News
  • पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह कनाडा में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट से भागा था विदेश
Image

पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह कनाडा में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट से भागा था विदेश

जालंधर: जिला तरनतारन से संबंधित गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि बाठ को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी हलका विधायक हरमीत सिंह संधू ने पंजाब विधानसभा में सत्र के दूसरे दिन विधानसभा को संबोधन करते हुए दी।

मियांपुर गांव निवासी अमृतपाल सिंह बाठ के खिलाफ हत्या, रंगदारी और नशीले पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी के कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पंजाब पुलिस से बचने के लिए फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से कनाडा भाग गया था। बाठ पर 14 जनवरी 2024 को झबल के सरपंच मोनू चीमा की हत्या कराने का मुख्य आरोप है। इसके अलावा, गांव लालू घुम्मन के बुजुर्ग सरपंच की हत्या के मामले में भी उसका नाम शामिल था। हरमीत सिंह संधू ने विधानसभा में संबोधन करते कहा कि अकाली दल द्वारा गैंग्सटरवाद को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सियासी पार्टियों को चाहिए कि गैंग्सटरवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जाए, ताकि पंजाब में माहौल शांत रह सके।

Releated Posts

व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर जल्द लागू होंगे नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

नई दिल्ली – यदि आप व्हाट्सएप, टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और अकाउंट बनाने के…

ByByPrince KandhariOct 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top